home page

Chandra Grahan 2022: इन 9 राशि के लोगों को अगले एक माह तक चंद्रग्रहण को लेकर बरतनी होगी सावधानी, करें ये उपाय

ज्योतिषविदों ने 9 राशि के लोगों को एक माह तक चंद्रग्रहण को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

 | 
fdd

Newz Funda, New Delhi Chandra Grahan 2022 को लेकर सावधानी बरतने की बात ज्योतिषविदों की ओर से कही जा रही है।

 बता दें कि कहा जा रहा है कि खास तौर पर 9 राशि के लोगों को सावधान रहना होगा। Chandra Grahan 8 नवंबर को लगा है। जिसके साल का लास्ट माना जा रहा है।

वहीं, इसका असर कई भारतीय शहरों में देखा गया है। ज्योतिषविदों की ओर से कहा गया है कि पूर्ण चंद्र ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए एक माह तक सावधानी बरतनी होगी।

इसका असर लगभग हर राशि के नाम वालों पर होगा। इसमें सभी जातकों को भी एड किया गया है। मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को कम सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

आइए जानते हैं किस राशि पर क्या असर होगा

मेष-इस राशि पर चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दुर्घटनाओं से बचें। करियर में रिस्क न लें।

वृष-करियर में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेगा। मानसिक समस्याएं थोड़ा आपको परेशान कर सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने से बचें।

मिथुन-शुभ परिणाम सामने आएंगे। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। करियर से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी।  

कर्क-करियर में बड़े परिवर्तन आएंगे।कोई नया मौका आपको मिल सकता है। स्थान परिवर्तन का कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं।

सिंह-स्वास्थ्य एकदम से बिगड़ सकता है। दुर्घटनाओं से बचे रहें। इस दौरान लड़ाई, झगड़े, वाद-विवाद या किसी तरह की मुकदमेबाजी से दूर रहे हैं। 

कन्या-स्वास्थ्य के मोर्चे पर परेशानियां बढ़ सकती हैं। भयंकर दुर्घटनाएं और स्वास्थ्य की गंभीर समस्या से बचकर रहना होगा। करियर में लापरवाही न करें।

तुला-तुला राशि वालों को दांपत्य जीवन का विशेष ख्याल रखना है। वैवाहिक जीवन में बेवजह का शक, बेवजह का वहम या बेवजह का विवाद आपको परेशान कर सकता है।  

वृश्चिक-वृश्चिक राशि वालों को ये चंद्र ग्रहण शुभ परिणाम दे सकता है। आपको करियर में अचानक सफलता मिल सकती है।  

धनु-अपयश और विवाद के बीच दफ्तर में सहयोगियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंताएं हो सकते हैं। 

मकर-मकर राशि वाले अपनी माता और घर में जो स्त्रियां हैं, उनके स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। 

कुंभ-करियर में बड़ी सफलता के योग बन सकते हैं। जिस कामयाबी का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वो अब आपको मिल सकती है।  

मीन-यदि कहीं बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो फिलहाल रुक जाइए। आपका पैसा डूब सकता है।