home page

Budh Gochar: 13 नवंबर तक इन 5 राशियों की बुधदेव की कृपा से खुलेगी किस्मत, जानें

ज्योषि शास्त्र के अनुसार बुध गोचर से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। जिसमें कुछ राशियों पर बुरा और कुछ पर अच्छा प्रभाव देखने को मिलेंगा। जानें किन राशि पर बुध गोचर से होगा महालाभ...

 | 
grah

Newz Funda, New Delhi वैदिक ज्योतिष को हिंदू धर्म में प्रमुख्ता से माना जाता है। ग्रहों के गोचर से लेकर ग्रहण तक को काफी गंभीरता से लिया जाता है। मान्यता है कि ग्रहों के परिवर्तन का जातक के जीवन पर प्रभाव पड़ता है।

इसका यह प्रभाव किस राशि पर अच्छा या बुरा होगा इस वैदिक ज्योतिष में देखा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की माने तो जब कोई एक ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में के गोचर में प्रवेश करता है तोए इसका सीधा प्रभाव हमारे जीवन में भी देखने को मिलता है।

यह प्रभाव किस प्रकार का होगा  ये जानना बहुत महत्तवपूर्ण है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुध ग्रह को व्यापारए बुद्धि व संवाद आदि का कारक माना गया है।

जिस जातक की कुंडली में बुध ग्रह अच्छे स्थान पर है उसे समाज में काफी मान सम्मान मिलता है। वैसे ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा गया है। आइए, जानते है कि 26 अक्टूबर को बुध गोचर का किन राशियों को मिलेगा लाभ

यहां जानें किन राशियों को होगा लाभ

तुला राशि में बुध का गोचर

सबसे पहले बात करत है तुला राशि की, तो बुध ग्रह का गोचर 26 अक्टूबर को दोपहर के समय 1 बजकर 47 मिनट पर तुला राशि में होगा। जिसके बाद 13 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा। 

मिथुन राशि के लिए होगा शुभफलदायी

मिथुन राशि वालों के लिए बुध राशि परिवर्तन शुभफलदायी साबित होगा। इस अवधि के दौरान उन्हे अपने करियर में तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। उनका समाज में मान.सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशि वालो को मिल सकता है प्रमोशन

कर्क राशि में बुध गोचर के प्रवेश से जीवन में शांति आएंगी। बुध गोचर की अवधि में जातक को लाभ हो सकता है। इसी के साथ ही उनकी आय में वृद्धि के योग बनेंगे। प्राइवेट और सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। 

मेष राशि के जातकों को होगा धन लाभ 

बुध राशि के परिवर्तन से मेष राशि  के जातकों को पूरा लाभ मिलेगा। गोचर के परिवर्तन से आप सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे। किसी काम में डाली हुई साझेदारी के कामों में फायदा होगा। घर से दूर किसी यात्रा के योग बनेंगे। धन लाभ के आसार की संभावना है। 

सिंह राशि के जातों के लिए वरदान

बुध गोचर का परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए  किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि के दौरान आपके परिवारिक और बाहरी रिश्तों में सुधार होगा। परिवार के भाई.बहन के बीच प्यार बढ़ेगा। आपकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। 

धुन राशि के जातकों को मिलेगी सुख समृद्धि

धनु राशि वालों जातकों के लिए बुध राशि परिवर्तन लाभकारी साबित होगा। गोचर समय के दौरान आपको धन कमाने के नए साधन मिलेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके परिवार में सुख-समृद्धि आएगी। किसी पुराने मित्र से आपकी भेंट हो सकती है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों ज्योषि शास्त्र के अनुसार ग्रह चाल पर दी गई है।  हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं।