home page

लाल किताब के अनुसार साल 2023 किन राशियों पर पड़ने वाला है भारी, जानें अपना नए साल का राशि फल

लाल किताब के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन करियर, व्यापार, वैवाहिक जीवन जैसे कई चीजों के बारे में आसानी से जान सकता है
 | 
लाल किताब
Newz Funda, New Delhi  लाल किताब कोई सामान्य किताब नही है, यह पहाड़ी ज्ञान पर आधारित किताब है। पंडित रूपचंद जोशी द्वारा लिखी गई इस किताब को ज्योतिष का ही एक हिस्सा माना जाता है। लाल किताब के माध्यम से भविष्य के बारे में काफी हद तक जान सकते है। 

साल 2023  ग्रहों, नक्षत्र और योग की स्थिति के साथ के साथ कैसा बीतेगा, लाल किताब से जान सकते है। जानिए लाल किताब के अनुसार आपका 2023 का वार्षिक राशिफल कैसा रहेंगा।

साल 2023 वार्षिक राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा जाने वाला है। करियर में सफलता मिलेगी । इन लोगों को मेहनत का फल जरूर मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। अचानक धन लाभ होगा। व्यापार में लाभ आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा साबित होगा। नया साल अच्छा रहने वाला है।

वृषभ राशि

इनके लिए नया साल थोड़ा उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। नौकरी बदल सकती है। सेहत को लेकर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह खर्च को कंट्रोल करके आर्थिक स्थिति को सही किया जा सकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। करियर में भी सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए नया साल मिलाजुला रहेगा। लाल किताब के अनुसार नए साल की शुरुआत में इस राशि वालों को सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। साल के शुरू में आर्थिक स्थिती थोड़ी कमजोर होगी, लेकिन आगे का समय धन के लिए अच्छा है। शादीशुदा जीवन में खुशियां आएगी, जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए नया साल फलदायक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहोगे। शादीशुदा जोड़े के बीच में तनाव कम होकर, प्यार बढ़ेगा। कारोबार में लाभ की प्राप्ति होगी, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। थोड़ा स्वास्थ्य का ध्यान रखने की  जरूरत है।

सिंह राशि

आपके लिए नया साल काफी खास होने वाला है। कारोबार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बन सकते है। समाज में आदर-मान मिलेगा। लिवर संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए स्वस्थाय को लेकर सतर्क रहे। विदेश में बिजनेस करने से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को ज्यादा मेहनत करने के बाद ही सफलता मिलेगी। नए साल के शुरू में ही नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर लें, तभी साल के मध्य तक कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रह सकती है। आर्थिक स्थिती में उतार चढ़ाव आता ही रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं भी पूरी होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर थोड़ी अनबन हो सकती है जो लंबे समय तक चल सकती है। पेट, आंख आदि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक  राशि

इस राशि वाले बिजनेस में निवेश करें क्यों कि साल के मध्य में आपको बिजनेस में अपार सफलता मिलेगी। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। नौकरी करने वालों को कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए साल 2023 ठीक होने वाला है।

धनु राशि

2023 धनु राशि के जातको के लिए मान सम्मान वाला रहेगा। मेहनत करने से नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी में अनबन हो सकती है। आप दोनों को मिलकर ऐसे काम करने होंगे, जो परिवार को जोड़ने का काम करेंगे। स्वास्थ्य के हिसाब से नया साल कुछ बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है।  

मकर राशि

लाल किताब के हिसाब से मकर राशि के जातकों को करियर में अपार सफलता मिलेगी, जिसके चलते नया साल काफी खुशनुमा साबित होने वाला है। कार्य स्थल में आपके काम की काफी प्रशंसा होगी। वैवाहिक जीवन में भी एक-दूसरे को समझेंगे और अच्छा समय बीताएंगे। आर्थिक स्थिति के हिसाब से नए साल में थोड़ा सा खर्च अधिक होगा। लेकिन समय के साथ आप सेविंग कर पाएंगे।

कुंभ राशि

नया साल कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा होने वाला है। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। लेकिन ऐसे लोगों से बचकर रहे तो आपको फायदा उठाकर खुल लाभ कमा लें। लेकिन समय के साथ इनकम बढ़ेगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। 

इसलिए अपने काम से मतलब रखने की कोशिश करें। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच काम के चलते थोड़ी दूरियां आ सकता है। लेकिन पार्टनर का पूरा साथ देंगे। वहीं दिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है वह लोग इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आर्थिक स्थिति की बात करे तो मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में आपकी काफी प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति की बात करें तो पैसे को बेकार में खर्च करने से बचें। निवेश करने से आपको कई गुना अधिक फायदा मिलेगा।
आप अपने अनुभव और मेहनत से पदोन्नति पा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।