हरियाणा के इन 9 जिलों में तेज बरसात होने का अलर्ट, IMD ने कुल 11 जिलों में किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक करनाल, पानीपत, जींद, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में बरसात हो रही है। यहां पर सुबह साढ़े 10 बजे तक बरसात रहेगी।
Newz Funda, Haryana Desk मानसून की हरियाणा में कई क्षेत्रों में बरसात मंगलवार से हो रही है। बुधवार को भी बरसात कई जिलों में हो रही है। अभी भी दक्षिण हरियाणा के कई शहरों में मौजूदा समय में बरसात का दौर जारी है।
यहां पर अलर्ट
प्रदेश हरियाणा में बुधवार को 9 जिलों में भारी बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत मौसम विभाग ने जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, भिवानी और चरखीदादरी शामिल हैं। इसी के साथ सबसे ज्यादा बरसात पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत में होने का अलर्ट है।
इसी के साथ सिरसा व फतेहाबाद में भी बरसात होगी। यहां पर सुबह से आसमान में बादल छाये हुए हैं। उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में रातभर बारिश हुई। इससे इन जिलों में घग्गर का जल स्तर फिर बढ़ने का अनुमान है।
इन प्रदेशों के अंदर तेज बारिश
आपको बता दें कि मानसून की जो बरसात होगी। इनमें बुधवार को हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल में बरसात होगी। इसी के साथ साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश में बरसात होगी।